Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: लोहाघाट:11 जून तक पेयजल संयोजन न होने पर आंदोलन करेंगे दिगालीचौड़ क्षेत्र के ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
11 जून तक पेयजल संयोजन न होने पर आंदोलन करेंगे दिगालीचौड़ क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल की किल्लत झेल रहे लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगालीचौड़ के ग्रामीण पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा के नेतृत्व में दिगाली चौड़ पेयजल योजना तथा बाकू ऑफर धूरा पेयजल योजना से संयोजन जोड़ने की मांग करते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल संयोजन जोड़ने की मांग की है ताकि क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान हो सके साथ ही चेतावनी दी गई है अगर 11 जून तक पेयजल योजना से क्षेत्र को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा ने बताया पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है पर विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के चलते पेयजल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है बोहरा ने कहा जब तक पेयजल योजना से क्षेत्र वासियों को पानी उपलब्ध नहीं होता है संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा 11 जून तक अगर पेयजल संयोजन का कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी ज्ञापन देने मे ग्राम प्रधान नीरज सिंह ,पुष्कर सिंह बोहरा.पूर्व जिला पंचायत सदस्य,रमेश सिंह अधिकारी,तेज सिंह ,विशन सिंह मोजूद रहे  

जरूरी खबरें