Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:18 गठित ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों ने ली शपथ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 27, 2025

लोहाघाट:18 गठित ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों ने ली शपथ।चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर आज चंपावत जिले में गठित ग्राम पंचायतो के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहाघाट ब्लॉक में 18, बाराकोट में 13 तथा चंपावत ब्लॉक में 16 गठित ग्राम पंचायतो के प्रतिनिधियों ने शपथ ली।लोहाघाट क्षेत्र पंचायत में खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ब्लॉक कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी के द्वारा गठित ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुएसभी ग्राम प्रधानों व सदस्यों को गांव के विकास हेतु कार्य करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने को कहा ।खंड विकास अधिकारी रावत ने बताया क्षेत्र पंचायत लोहाघाट में कुल 67 ग्राम पंचायते हैं जिनमें से 18 ग्राम पंचायतो का गठन हो चुका है। उन्होंने कहा आज गठित 18 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई। कहा कल सभी गठित ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी ।खंड विकास अधिकारी ने बताया बाद में अन्य ग्राम पंचायतो के गठन होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर शपथ दिलाई जाएगी। वही शपथ लेकर ग्राम प्रधान व सदस्य काफी खुश नजर आए ।कहा अपने कार्यकाल में वह गांव के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। शपथ ग्रहण में एडीओ पंचायत जनार्दन ओली, एबीडीओ उमाकांत पंत, कुंदन सामंत,मीरा बोरा ,रश्मि राणा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें