Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्राम प्रधान मंगोली की वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

ग्राम प्रधान मंगोली की वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग।

घटनास्थल के ठीक नीचे है जूनियर हाई स्कूल मंगोली। स्कूली बच्चों के लिए बड़ा खतरा।

क्षेत्र में दहशतलोहाघाट ब्लॉक की मंगोली ग्राम सभा में गुलदार ने आज मंगोली के ग्रामीण भुवन राम(45 )को मौत के घाट उतार दिया। मामले में ग्राम प्रधान मंगोली रमेश राम ने दुख जताते हुए गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा गुलदार इस तरह सरे शाम ग्रामीणों को मौत के घाट उतार रहा है। ग्राम प्रधान रमेश राम ने वन विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द पिजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने नरभक्षी घोषित करने तथा ग्रामीणों को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने बताया घटनास्थल के ठीक नीचे मंगोली जूनियर हाई स्कूल है।इस घटना के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बढ़ गया है तथा बच्चे स्कूल जाने से मना कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से क्षेत्र में गस्त बढ़ाने तथा चार से पांच की संख्या में पिंजरा लगाकर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने कहा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे गांव में दहशत फैल चुकी है ।ग्रामीण अब घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं ।उन्होंने बताया भुवन राम कल शाम 6:00 बजे के लगभग पास ही की दुकान से कुछ सामान खरीदने गए थे ।जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे और आज उनका सव काफी बुरी हालत में बरामद हुआ है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की है। फिलहाल घटना से पूरे लोहाघाट क्षेत्र में दहशत फैल गई है। तो वहीं प्रशासन ने घटना को काफी गंभीरता से लिया है जिलाधिकारी के निर्देश पर बन विभाग की पांच टीमे गुलदार को ट्रैक करने में लगी हुई है। वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया मौके पर पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरा स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है ।उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है ।कहा वन विभाग की टीम में क्षेत्र में गस्त कर रही है। गुलदार की लोकेशन ट्रैक होती ही कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें