Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता आशीष नेगी व कुलदीप रावत कल लोहाघाट में जनता को करेंगे संबोधित

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

यूकेडी के दिग्गज नेता आशीष नेगी व कुलदीप रावत कल लोहाघाट में

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी व केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत कल 22 फरवरी को लोहाघाट दौरे पर पहुंच रहे हैं। यूकेडी पदाधिकारियो ने दोनों नेताओं के आगमन की तैयारी पूरी कर ली है। यूकेडी नेता आशीष नेगी व कुलदीप रावत लोहाघाट यूकेडी कार्यालय में यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:00 बजे लोहाघाट के गांधी चौक में दोनों नेता जनता को संबोधित करेंगे तथा 2:00 बजे लोहाघाट नगर का भ्रमण कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व बापरू में जनसंपर्क किया जाएगा। यूकेडी नेता राजू भैया प्रहलाद सिंह मेहता और रमेश बिष्ट ने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में गांधी चौक आकर दोनों युवा नेताओं के विचार सुनने की अपील की है।

जरूरी खबरें