रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वैली क्रिएशन ने कुमाऊं स्तरीय ऑनलाइन ऐपन प्रतियोगिता का किया आयोजन।
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 13, 2025
..वैली क्रिएशन ने कुमाऊं स्तरीय ऑनलाइन ऐपन प्रतियोगिता का किया आयोजन।
प्रतिभागियों ने बनाई एक से बढ़कर एक एपन कलाकृति। प्रथम पुरस्कार में दी जाएगी 5 हजार रुपए की धनराशि।
कुमाऊं के विभिन्न जिलों के एपन कलाकार बढ़ चढ़कर कर रहे हैं प्रतिभाग।
कलाकारों की कला को मिला सम्मान वह मंच।
वेली क्रिएशन का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ना व अपने पैरों पर खड़ा करना: नेहा
वैली क्रिएशन लोहाघाट की अध्यक्ष नेहा मुरारी के दिशा निर्देश पर कुमाऊं मंडल स्तरीय ऑनलाइन ऐपन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुमाऊं के विभिन्न जिलों के एपन कलाकारों के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक एपन कला की उत्कृष्ट कलाकृति बनाकर भेजी जा रही हैं। वैली क्रिएशन की अध्यक्ष नेहा मुरारी ने कहा 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रकिया शुरू हो चुकी है यह 11 दिवसीय ऑनलाइन ऐपन प्रतियोगिता है ।
नेहा ने कहा इसका उद्देश्य पारंपरिक लोककला को बढ़ावा देना और अपने कुमाऊं क्षेत्र में जो भी ऐपन कला को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है उन्हें प्रोत्साहन देना है। कहा संस्था कई समय से जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देने का काम कर रही है और ऐपन के क्षेत्र में भी जो लोग कार्य कर रहे है उन्हें रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिले और महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनें।
कहा कुमाऊं के खूबसूरत एपन कलाकृति की ऑनलाइन बाजार में काफी मांग है। नेहा ने बताया प्रतियोगिता में अभी तक कुमाऊं के अलग अलग जिलों से 43 से अधिक कलाकारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है जो अपने क्षेत्र में ऐपन से जुड़ा बहुत अच्छा काम कर रही हैं उन्होंने कहा प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले कलाकार को 5 हजार रुपए की नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। नेहा ने बताया कोई प्रतिभागी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहता है तो इस नंबर पर संपर्क कर सकता है (9719229471) ।कहा प्रतियोगिता में अभी तक अंकिता (लोहाघाट), कुंजिका वर्मा (अल्मोड़ा)स्वातिवर्मा(लोहाघाट) प्रियंका जुकरिया(पिथौरागढ़)ज्योति कलखुड़िया (चंपावत)दिव्या पांडे (पिथौरागढ़) हर्षित ओली(लोहाघाट)
भुवनेश्वरीचन्द(पिथौरागढ़)प्रकृति(लो हाघाट) अंजलीआर्या(हल्द्वानी)हिमानी पंत(काशीपुर)कंचन(रुद्रपुर) प्रतिभा जोशी(अल्मोड़ा) वैशाली वाल्दिया(पिथौरागढ़)तनुजा कलोनी (लोहाघाट) शालिनी गोरखा(लोहाघाट)दीपा भट्ट(काशीपुर)ज्योति पाण्डेय (चंपावत)आशा उप्रेती(चंपावत)शीतल शार्की(लोहाघाट)अंजना(बागेश्वर) भुवनेश्वरी (पिथौरागढ़)चेतना बिष्ट(मुक्तेश्वर)ज्योति वर्मा(चंपावत)यामिनी पाण्डेय (पिथौरागढ़)प्रियंका कलखुड़िया(लोहाघाट)सोनी बिष्ट(काशीपुर) सहित 43 कलाकारों की एपन कलाकृतियां मिल चुकी है।
उन्होंने कुमाऊं के एपन कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। मालूम हो नेहा मुरारी के नेतृत्व में वैलि क्रिएशन के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।









