Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : बेरोजगारों युवाओं का धामी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

भर्ती में आरक्षण कटौती व उम्र बढ़ाने की मांग। मांग पूरी न होने पर 2027 में सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी। बेरोजगार युवाओं का आक्रोश आज रविवार को चंपावत के लोहाघाट की सड़कों पर देखने को मिला। युवाओं ने मोहित व सचिन के नेतृत्व में प्रदेश में बड़ती बेरोजगारी को लेकर रामलीला मैदान लोहाघाट मे धामी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा धामी सरकार में बेरोजगारी बढ़ते जा रही है। बेरोजगार युवा सड़कों में घूम रहे हैं। पर सरकार के द्वारा युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है उन्होंने कहा भर्ती में सरकार के द्वारा आयु सीमा 28 वर्ष से घटाकर 25 वर्ष कर दी गई है।आरक्षण को कई गुना बढ़ा दिया गया है ।जो सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ सरकार का घोर अन्याय है। युवाओं ने कहा इसका जवाब वह 2027 विधानसभा चुनाव में देंगे। कहां धामी सरकार में युवा पढ़ लिखकर बेरोजगार घूम रहा है पर सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। कहा 22 सितंबर के बाद युवा जिला मुख्यालय चंपावत में उग्र प्रदर्शन करेंगे। युवाओं ने कहा मुख्यमंत्री धामी के जिले से ही इस आंदोलन की आज शुरुआत हुई है जो पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। कहा बेरोजगार संघ अध्यक्ष राम कांडपाल के निर्देश पर युवा देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घिराव ,सड़कों में प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। युवाओं ने सरकार से भर्ती परीक्षा की उम्र बढ़ाने तथा आरक्षण को 50% से अधिक न करने की मांग की हैतथा मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी युवाओं के द्वारा सरकार को दी गई है। युवाओं ने कहा 2027 में धामी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे ।कहां युवा आज बेरोजगारी के चलते उत्तराखंड से पलायन करने को मजबूर है उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण को सबसे बड़ी गलती बताया कहा आज सरकार की गलतियों के कारण पहाड़ की जवानी व पहाड़ का पानी पहाड़ के काम नहीं आ रहा है। वही लोहाघाट संघर्ष समिति के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ने युवाओं की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से युवाओं को रोजगार देने की मांग की है। प्रदर्शन करने में मोहित, धीरज ,सचिन ,नमन, संजय, कमल, कुलदीप, रोहित, मनीष सहित कई युवा मौजूद रहे।

जरूरी खबरें