रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अनियंत्रित वाहन ने रौंदा राहगीर तीन दुपहिया क्षतिग्रस्त मची भगदड़ घायल हायर सेंटर रैफर चालक गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
अनियंत्रित वाहन ने रौंदा राहगीर तीन दुपहिया क्षतिग्रस्त मची भगदड़ घायल हायर सेंटर रैफर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
लोहाघाट में आज शाम 8:00 बजे के लगभग इनोवा सवार चालक ने वाइन शॉप लोहाघाट के पास ऐसा आतंक मचाया कि लोगों को जान बचानी मुश्किल हो गई। घटना में वाहन चालक ने एक राहगीर को घायल कर दिया और तीन दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया वाहन चालक ने जानबूझकर गाड़ी बैक कर लोहाघाट के गोरखा नगर निवासी रोडवेज कर्मी दीपक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक इतने में भी नहीं रुका घायल दीपक को उसने दोबारा से टक्कर मारी। किसी तरह वाइन शॉप कर्मियों व अन्य लोगों ने चालक पर काबू पाकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान घटना स्थल में भगदड़ मच गई। घायल दीपक को तत्काल युवा शीतल देव के द्वारा दुर्घटना करने वाले वाहन से ही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टर करन बिष्ट ने घायल का उपचार किया ।डॉक्टर करन ने बताया घायल के सर पर गंभीर चोटे हैं। जिसे जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया ।वहीं घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया लोगों ने कहा बाहरी व्यक्तियों के द्वारा यहां आतंक मचाया जा रहा है ।लोगों ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ-साथ बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की कहां गनीमत रही दीपक की जान बच गई। लोहाघाट पुलिस ने आरोपी चालक अजय निवासी पीलीभीत को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक एक गेराज में मैकेनिक का काम करता है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश