Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:2027 में यूकेडी करेगी जोरदार वापसी 25 सालो मे सिर्फ तराई क्षेत्र का हुआ विकास पहाड़ पड़ गया वीरान:काशी सिंह ऐरी

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी ने लोहाघाट मे यूकेडी कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

2027 में यूकेडी करेगी जोरदार वापसी

सिर्फ तराई क्षेत्र का हुआ विकास पहाड़ पड़ गया है वीरान:काशी सिंह ऐरीलोहाघाट।उत्तराखंड क्रांति दल( यूकेडी) के संस्थापक सदस्यो में से एक दिग्गज नेता पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी आज अपने चंपावत दौरे के दौरान लोहाघाट पहुंचे। लोहाघाट पहुंचने पर यूकेडी कार्यालय में यूकेडी पदाधिकारियो ने पार्टी संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा राज्य बनाने के दौरान उत्तराखंड की जनता ने जो सपने देखे बीते 25 सालों में उन सपनों को साकार होते हुए नहीं देखा गया। उन्होंने कहा विकास हुआ है सिर्फ तराई क्षेत्र का आज भी पर्वतीय क्षेत्र विकास की राह देख रहे है। बीते 25 सालों में भाजपा व कांग्रेस सरकार ने बारी-बारी से जनता को ठगा है। आज पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार न होने से गांव के गांव वीरान पढ़ते जा रहे हैं।बड़ी तादात में युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर है। 25 सालों में प्रदेश की राजधानी तक तय नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा 2027 में सरकार बदलना अनिवार्य है। कहा यूकेडी अपनी पूरी ताकत से 2027 विधानसभा चुनाव को लड़ेगी और फिर से एक बार जनता के सहयोग से जोरदार वापसी करेगी। ऐरी ने बताया यूकेडी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता को उत्तराखंड क्रांति दल की रीति नीति से परिचय करा रहे है और जनता के द्वारा भी उन्हें अपार प्यार और समर्थन दिया जा रहा है। ऐरी ने कहा जनता के सपनों का राज्य सिर्फ एक पार्टी बना सकती है वह है उत्तराखंड क्रांति दल जिसने प्रदेश की जनता को साथ लेकर उत्तराखंड राज्य का सपना देखा और आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने प्रदेश के युवाओं व मातृशक्ति से यूकेडी से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा आज प्रदेश में माफिया का बोलबाला चल रहा है। पहाड़ों की शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार व सड़क व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है पहाड़ों की जमीनों पर बाहरी राज्य के लोगों का कब्जा हो चुका है। आज भी पहाड़ों में मरीजो व गर्भवती महिलाओं को डोलियों में ढोया जा रहा है

और युवा तेजी से नशे की गर्त में डूबते जा रहे हैं और सरकार गांव-गांव में शराब की दुकान खोलने में व्यस्त है मानकों को ताक में रखकर नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है। उन्होंने राज्य व पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए उत्तराखंड क्रांति दल को अपना सहयोग देने की अपील की है । उन्होंने यूकेडी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अभी से 2027 की तैयारी के लिए जु टने की अपील की ।इस दौरान राजेंद्र पुनेठा( राजू भैया ),रमेश सिंह बिष्ट, भुवन खर्कवाल, अनंत शाह, दीपक शाह, मंगल महरा, गिरधर अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें