Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:बीआरसी लोहाघाट में दो दिवसीय शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 27, 2024
बीआरसी लोहाघाट में दो दिवसीय शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ मंगलवार को बीआरसी लोहाघाट में दो दिवसीय शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारम्भ प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यशाला में ब्लॉक के समस्त शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है खंड शिक्षा अधिकारी ने कौशलम प्रशिक्षण को पर्वतीय क्षेत्र के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण पलायन रोकने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अति महत्वपूर्ण है वही कार्यक्रम की जिला समन्वयक लता आर्य ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के पश्चात अपने-अपने विद्यालयो में क्रियान्वित करने को कहा ताकि बच्चों में स्वरोजगार की भावना जागृत हो सके कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उत्तम सिंह फर्त्याल ने किया तथा बीआरसी समन्वय पान सिंह चमलेगी ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अरिमर्दन सिंह यादव व गिरीश चंद्र जोशी के द्वारा दिया जा रहा है कार्यक्रम में एस बी लाल, जिला समन्वयक सूरज कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे 28 अगस्त बुधवार को कार्यशाला का समापन किया जाएगा

जरूरी खबरें