Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीआईसी दिगालीचौड़ में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 13, 2025

जीआईसी दिगालीचौड़ में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

माई भारत चम्पावत के द्वारा 12 व 13 नवंबर को दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचोड़ के खेल मैदान में किया गया । प्रतियोगिता में 14 साल से 29 साल के युवाओं ने प्रतिभाग किया ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 400मीटर दौड बालिका वर्ग ,800 मीटर दौड़ बालक वर्ग, लंबी कूद बालक वर्ग ,लंबी कूद बालिका वर्ग ,रास्सा- कस्सी बालक वर्ग ,खो- खो बालिका वर्ग का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर राम , कनिष्ठ सहायक पंकज नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधाकर सुमन जोशी तथा मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के अध्यापक भुवन सिंह अधिकारी अतिथि के रूप मे गणेश बोहरा विद्यालय के अध्यापक राहुल पाटनी, नीरज नाथ गोस्वामी , बृजेश ढेक , श्रीमती गार्गी गंगवार और मानाढूंगा के पूर्व ग्राम प्रधान योगेश रैसवाल , ग्राम बिंडा तिवारी के पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र बिष्ट , सामाजिक कार्यकर्ता, नीलम बोहरा, निशा चौहान, उषा नायक कोच राहुल सिंह और श्रीमती गार्गी गंगवार उपस्थिति रही ।कार्यक्रम के उद्घाटन में सभी अतिथियों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया और अतिथियों द्वारा अपने आशीष वचनों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाप्रतियोगिता में उषा चौहान के दिशा निर्देश पर सर्वप्रथम 400 मी दौड़ बालिका वर्ग की गई जिसमें प्रथम स्थान पर ललिता बोहरा ,द्वितीय स्थान पर पूजा तृतीय स्थान पर अंकिता बोरा रही और 800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर दीपक सामंत, द्वितीय स्थान पर अमन बोहरा तथा तृतीय स्थान पर सचिन सिह बोहरा रहे और लंबी कूद में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर उषा नायक द्वितीय स्थान पर ललिता बोहरा तृतीय स्थान में सपना चौहान रही और बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम स्थान पर दीपक सामंत द्वितीय स्थान पर साहिल सिह और तृतीय स्थान पर विजय सिंह रहे औरटीम गेम बालिका वर्ग में खो-खो में विजेता टीम पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड की रही और खो खो उपविजेता टीम चौडला की रही और रस्सा कस्सी बालक वर्ग में विजेता टीम पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड की रही कार्यक्रम के समापन में सभी अतिथियों का अंग वस्त्र सोल ओढाकर सम्मान किया गया और सभी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल , ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मान किया गया और उपस्थित अतिथियों के द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।

जरूरी खबरें