रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: मूसलाधार बारिश से डिग्री कॉलेज सड़क क्षतिग्रस्त दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 6, 2025
मूसलाधार बारिश से डिग्री कॉलेज सड़क क्षतिग्रस्त दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।
राय नगर चौड़ी संपर्क मार्ग भी हुआ क्षतिग्रस्त।
दो दिनों से लोहाघाट क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अब नुकसान की खबरें आने लगी है।भारी बारिश के चलते लोहाघाट डिग्री कॉलेज सड़क बॉडीगार्ड के पास दीवार धसने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया। राय नगर चोड़ी के पूर्व प्रधान भैरव दत्त राय ने इसे विभागीय लापरवाही बताया। राय ने कहा इस स्थान पर सड़क काफी लंबे समय से धंसी हुई थी ।कई बार लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिकारियों से सड़क को ठीक करने की मांग की गई थी
तथा तहसील दिवस व एसडीएम लोहाघाट के सामने इस समस्या को प्रमुखता से रखा गया था। राय ने कहा एसडीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा सड़क में लीपा पोती कर कंक्रीट डाल दिया गया पर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई ।जिस कारण आज बारिश से पूरी सड़क धस गई है और आवाजाही में वाहनों , डिग्री कॉलेज के छात्रों व ग्रामीणों को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। राय ने बताया यह सड़क राय नगर चौड़ी के साथ-साथ ईराकोट , भुमलाइ, डेसली , नसखोला तथा गौड़ी किमतोली सड़क को जोड़ती है।
राय ने इसे विभागीय लापरवाही बताया है तथा प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द जनता की सुरक्षा को देखते हुए सड़क निर्माण की मांग की है। राय ने कहा बारिश की वजह से राय नगर चौड़ी संपर्क मार्ग की सुरक्षा दीवार धंसने से रेलिंग व मार्ग को बड़ा खतरा हो गया है।