Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से लोहाघाट क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान एनएच व पीडब्ल्यूडी की लापरवाही नज़र आई सामने प्रशासन ने किया क्षति का आकलन

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 9, 2023
मूसलाधार बारिश से लोहाघाट क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान एनएच व पीडब्ल्यूडी की नालियां बंद होने से लोगों के घरो और दुकानों में घुसा पानी लोहाघाट क्षेत्र में हुई भारी बारिश से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है जहां नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की नालियां बंद होने से सड़के नदी में तब्दील हो गई जिस कारण लोगों के घरों में खेतों में पानी घुस गया तो वहीं पाटन पुल क्षेत्र में एनएच के कलमठ व नालियां बंद होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिस कारण लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है तथा उनके भवन खतरे की जद में आ चुके हैं तो वही पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में तीन दुकानों के फड़ क्षतिग्रस्त हो गए जिस कारण दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा है प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अगल-बगल के दुकानदारों से फड़ खाली करवा दिए हैं तो वही फायर स्टेशन की सुरक्षा दीवार ढह गई तो वाइन शॉप के सामने भवन में भूस्खलन होने से भवन खतरे की जद में आ गया है वही प्रेम नगर क्षेत्र में मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई है लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट के आदेश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी व राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया तहसीलदार ने बताया नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी वहीं लोगों में एनएच व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला जिस कारण पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा व लोगों ने कहा वे लोग लंबे समय से एनएच व पीडब्लूडी से बंद पड़ी नालियों व कलमटों को खोलने की मांग कर रहे थे लेकिन अधिकारी के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है लोगों ने कहा अगर जल्द बंद पड़ी नालियां नहीं खोली जाती हैं तो वह विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे लोगों ने कहा जब एनएच के अधिकारियों को घटना की सूचना देने के लिए फोन किया गया तो अधिकारियों के द्वारा उनका फोन तक रिसीव नहीं किया गया वहीं एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा एनएच व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बंद पड़ी नालियां व कलमट को खोलने के लिए निर्देशित कर दिया गया है जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के द्वारा टीआरसी क्षेत्र से बंद पड़ी नालियों को खोलना शुरू कर दिया गया है मालूम हो चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य व  पूर्व डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा 2 महीने पहले एनएच व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को क्षेत्र की बंद पड़ी नालियों व कलमठ को खोलने के निर्देश दिए थे लेकिन दोनों ही विभागों के अधिकारी प्रभारी मंत्री व डीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए जिस कारण आज लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा लोगों ने कहा अगर उनके भवनो को कोई नुकसान पहुंचता है या जान माल का नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी दोनों विभागों के अधिकारियों की होगी

जरूरी खबरें