Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंगोली के आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया चौथा पिंजरा आदमखोर के मिले पंजों के निशान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 18, 2025

मंगोली के आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया चौथा पिंजरा आदमखोर के मिले पंजों के निशान। लोहाघाट के मंगोली के आदमखोर गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए रेंजर लोहाघाट एन डी पांडे के नेतृत्व में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को लोहाघाट रेंजर पांडे ने बताया आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे व एक दर्जन से अधिक ट्रैप कैमरे लगाए गया है । आज एक अतिरिक्त पिंजरा भी लगाया गया है तथा ड्रोन कैमरा से भी गुलदार का पता जंगल में लगाया जा रहा है। रेंजर पांडे ने कहा आज सुबह बन कर्मियों को गुलदार के पंजों के निशान भी दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार कार्य कर रहा है ।उन्होंने कहा जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। बताया बन कर्मियों के द्वारा लगातार गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गस्त की जा रही है। फिलहाल अभी तक ट्रैप कैमरे व ड्रोन कैमरे में गुलदार नजर नहीं आ पाया है पर टीम के प्रयास जारी है। जल्द गुलदार को पकड़ लिया जाएगाउन्होंने कहा जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन बीट अधिकारी रोहित मेहता ,हिमांशु ढेक, पीयूष सिंह व अन्य बनकर्मियों के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।

जरूरी खबरें