Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:केंद्रीय राज्य मंत्री के जरिए डॉ. लखेड़ा ने पीएम मोदी को अद्वैत आश्रम मायावती आने का दिया न्योता l

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 1, 2024
केंद्रीय राज्य मंत्री के जरिए डॉ. लखेड़ा ने पीएम मोदी को अद्वैत आश्रम मायावती आने का दिया न्योता l लोहाघाट के राजकीय पीजी कॉलेज के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आगमन पर स्वामी विवेकानन्द के संदेशों को युवाओं में आत्मसात कराते आ रहे डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने उन्हें ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया में अद्वैत एवं वेदान्त की रस धारा प्रवाहित करने के उद्गम स्थल अद्वैत आश्रम मायावती आने के लिए स्मरण कराया गया l मालूम हो आज से 125 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानन्द के कर कमलों से अद्वैत आश्रम की स्थापना की गई थीं तथा उन्होंने एक पखवाड़े तक यहाँ ध्यान किया था l विगत वर्ष प्रधानमंत्री मोदी का मायावती आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था जिसको लेकर यहाँ व्यापक तैयारियां भी की गई थी पर किसी कारणवश प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित हो गया था उसके बाद यहाँ के लोग उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे है l

जरूरी खबरें