Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सौर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन व सामूहिक इस्तीफे की धमकी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 19, 2025

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन व सामूहिक इस्तीफे की धमकी।सौर घाटी सस्ता विक्रेता संघ लंबे समय से मानदेय , परिवहन भाड़ा, वर्ष 2024 का लाभांश, कोरोना काल का लाभांश ,एमडीएम तथा आंगनबाड़ी के पूर्ण भुगतान की मांग कर रहा है। पर सरकार के द्वारा अभी तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग की और कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण सस्ता गल्ला विक्रेताओ में काफी नाराजगी है। गुरुवार को शोर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में की गई बैठक में निर्णय लिया गया 20 सितंबर को एक अहम बैठक का आयोजन लोहाघाट के एनक्सी भवन में किया जाएगा। जिसमें उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान हेतु आगे की रणनीति तैयार की जाएगी ।जिसमें जिले के समस्त उचित दर विक्रेता उपस्थित रहेंगे । बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा बरसों से लंबित मांगों का सरकार के द्वारा अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया ।उचित दर विक्रेताओं ने सरकार से मानदेय व रुके हुए बिलों के भुगतान की मांग की। साथ ही दाल तथा नमक में प्रति किलो ₹5 की दर से लाभांश की भी मांग सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा उठाई गई ।साथ ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो कोई भी उचित दर विक्रेता उठान नहीं करेंगे। उन्होंने कहा यदि शासन प्रशासन या विभाग के द्वारा हमारी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो समस्त चंपावत जनपद के उचित दर विक्रेता पूर्ण हड़ताल तथा सामूहिक त्यागपत्र देने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। बैठक में राजेंद्र सिंह ,विक्रम सिंह, सलीम जावेद ,चंद्र मोहन जोशी , सुरेश जोशी,मोहन सिंह ढेक आदि उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें