Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

सूचना

: लोहाघाट:20 अगस्त से सीएम आवास के बाहर गरजंगे हजारों गुरिल्ले संगठन जिलाध्यक्ष ने गुरिल्लाओ से महाआंदोलन को सफल बनाने की अपील गुरिल्लाओ का होगा अंतिम और निर्णायक आंदोलन अंतिम और निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे गुरिल्ला

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 27, 2024
20 अगस्त से सीएम आवास के बाहर गरजंगे हजारों गुरिल्ले संगठन जिलाध्यक्ष ने गुरिल्लाओ से महाआंदोलन को सफल बनाने की अपील गुरिल्लाओ का होगा अंतिम और निर्णायक आंदोलन अपनी नौकरी व पेंशन की मांगों को लेकर प्रदेश के गुरिल्लाओ का आक्रोश बढ़ता जा रहा है अपनी इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश के 19 हज़ार से अधिक गुरिल्लाओ ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में 20 अगस्त से देहरादून सीएम आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया है शनिवार को चंपावत जिले के गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष ललित बगोली ने कहा 18 साल से प्रदेश के गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं पर किसी भी सरकार ने उनकी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया है सिर्फ झूठे आश्वासन दिए हैं जबकि माननीय उच्च न्यायालय ने भी गुरिल्लो के हक में अपना फैसला सुनाया है बगोली ने कहा 20 अगस्त को प्रदेश के हजारों गुरिल्ला प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी अंतिम लड़ाई लड़ने देहरादून पहुंचेंगे बगोली ने बताया 20 अगस्त को गुरिल्ले देहरादून में सीएम आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाएंगे यह गुरिल्लो का अंतिम आंदोलन होगा बगोली ने कहा जब तक सरकार लिखित में गुरिल्लो को मांगे मानने का आश्वासन नहीं देती है गुरिल्ले धरने में बैठे रहेंगे सरकार चाहे लाठियां भाजे या गोलिया चलवाए पर गुरिल्ले इस बार आर पार की लड़ाई लड़ेंगे चाहे इसमें उनकी जान ही क्यों ना चली जाए उन्होंने कहा चंपावत जिले से लगभग 400 गुरिल्ला 19 अगस्त को देहरादून को कूच करेंगे बगोली ने चंपावत जिले व प्रदेश के सभी गुरिल्लाओ व उनके आश्रितों से देहरादून के इस महाआंदोलन को सफल बनाने की अपील की है बगोली ने कहा संगठन के पदाधिकारियो के द्वारा इस महाआंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी गुरिल्लाओं से संपर्क साधा जा रहा है क्योंकि यह गुरिल्लाओ का अंतिम और निर्णायक आंदोलन होगा इस बार गुरिल्ला अपनी मांगे मनवाए बगैर आंदोलन से नहीं हटेंगे चाहे सरकार कुछ भी कर ले कुल मिलाकर गुरिल्ला इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं अब देखना है सरकार गुरिल्लाओं के महा आन्दोलन में क्या रुख अपनाती है

जरूरी खबरें