Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दाखिले की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में की तालाबंदी कुलपति का फूका पुतला।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 19, 2025

दाखिले की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में की तालाबंदी कुलपति का फूका पुतला।

मांगे पूरी न होने पर आत्मदाह की दी चेतावनी।

6 सूत्री मांगों को लेकर छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।लोहाघाट।चंपावत जिले के सबसे बड़े लोहाघाट महाविद्यालय मे पिछले पांच दिनों से छात्र दाखिले की मांग को लेकर धरने में बैठे हुए थे ।पर जब महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो आज मंगलवार को छात्रों का आक्रोश भड़क गया। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी के बैनर तले विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व मे महाविद्यालय में तालाबंदी कर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक डाला। एबीवीपी के विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, साहिल अधिकारी,मनीष बिष्ट, राहुल जोशी आदि ने कहा पिछले 5 वर्षों से महाविद्यालय में सीटे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा हैं ।दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन से बार-बार कहने के बावजूद उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। जिस कारण आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा कहा मांग पूरी न होने पर छात्र किसी हद तक जाने को तैयार है।वहीं छात्र नेताओं ने आत्मदाह की चेतावनी तक दी है।छात्र नेताओं ने कहा। महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रबंधन जल्द से जल्द बीए में 500 सीटे बढ़ाएं, पीजी में 120 सीटे बढ़ाई जाए , समाजशास्त्र और शिक्षा शास्त्र ,इतिहास व मनोविज्ञान की कक्षाओ का संचालन हो, महाविद्यालय में अध्यापकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाए, करोड़ों रुपए की लागत से बने हुए महिला छात्रावास का संचालन इसी सत्र में शुरू किया जाए ताकि छात्राओं को इसका लाभ मिल पाए। छात्र नेताओं ने कहा महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है उन्हें उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है जिस कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आज रात भर वह महाविद्यालय परिसर में धरना देंगे तथा कल से आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रबंधन की होगी। वहीं छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विद्यालय परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने कहा छात्रों की मांगों को वह विश्वविद्यालय व निदेशालय स्तर पर पत्र के माध्यम से रख चुकी हैं पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सीटे बढ़ाने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। अगर जल्द से जल्द छात्रों की मांगे नहीं मानी जाती हैं तो आंदोलन काफी उग्र रूप ले सकता है।छात्रों के महाविद्यालय में तालाबंदी से महाविद्यालय के कई आवश्यक कार्य रुक गए है। तालाबंदी में कृष्णा पाठक, राहुल बिष्ट ,राहुल कुमार ,सचिन , संजना, गीता ,प्रीति , किरन सहित कई छात्र मौजूद रहे

जरूरी खबरें