रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :रोखड़ मे तब्दील हुई सुई डूंगरी सड़क बंद पड़ी नालिया। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 17, 2025
रोखड़ मे तब्दील हुई सुई डूंगरी सड़क बंद पड़ी नालिया। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।
ग्रामीणों ने विभाग से बंद पड़ी नालियां खोलने व सड़क मरम्मत की मांग
लोहाघाट की कोली ढेक सुई डूंगरी मोटर मार्ग की नालियां पूरी तरह बंद होने से लोगो के घरों व बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। जिस कारण डामर उखड़ने से रोड पर बने बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया इसी सड़क से अधिकतर लोगों की लोहाघाट बाजार तक आवाजाही भी होती है साथ में स्कूल बसो का संचालन भी इस मार्ग से होता है तथा काफी लोग अपने निजी वाहनो से भी बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते है। रोड पर बने गड्ढों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कई लोगों ने अपने घरों के आगे की नालियों को बंद कर दिया है जिस वजह से सारा पानी सड़कों पर बह रहा है ।
ग्रामीणों ने शासन प्रशासन ,विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बंद पड़ी नालियों को खोलने व जल्द से जल्द कोली सुई मोटर मार्ग का सुधार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया इस मार्ग से जीआईसी सुई , राजीव नवोदय विद्यालय का स्टाफ, पंतनगर कृषि केंद्र के कर्मचारियों व आइटीबीपी के जवानों के साथ साथ साथ सुई के लोगो का आना जाना लगा रहता है।