Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गोरखा नगर में 25 वे मां दुर्गा महोत्सव का विधायक अधिकारी ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 22, 2025

गोरखा नगर में 25 वे मां दुर्गा महोत्सव का विधायक अधिकारी ने किया शुभारंभ।

ढोल नगाड़ों के साथ छोलिया नर्तकों ने किया विधायक अधिकारी का भव्य स्वागत।

रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूमलोहाघाट के गोरखा नगर में सोमवार शाम को 25 वे मां दुर्गा महोत्सव का लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया इस दौरान महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राजू सार्की व कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ नन्हे छोलिया कलाकारों ने विधायक अधिकारी का जोरदार स्वागत किया।विधायक अधिकारी ने 25 वे मां दुर्गा महोत्सव की महोत्सव कमेटी व समस्त गोरखा नगर वासियों को बधाइयां दी ।सभासद आरती देवी की अध्यक्षता व पवन बहादुर के संचालन में हुए शुभारंभ कार्यक्रम में नन्हे छोलिया कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों का दिल जीत लिया । छात्राओं के द्वारा मां दुर्गा की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक अधिकारी ने कहा आज गोरखा नगर के युवाओं की शानदार सोच के चलते दुर्गा महोत्सव भव्य रूप ले चुका है ।विधायक अधिकारी ने कहा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा ।कहा आज गोरखा नगर के युवा मां दुर्गा की कृपा से डॉक्टर, इंजीनियर ,शिक्षक व आर्मी में अफसर बन चुके हैं ।विधायक अधिकारी ने कहा उनका सफर भी घोड़े में सामान ढोने से शुरू हुआ पर मां दुर्गा की कृपा व जनता के आशीर्वाद ने उन्हें विधायक पद पर पहुंचा दिया। विधायक ने कहा मां की कृपा से आज उनका भतीजा जिला पंचायत अध्यक्ष तथा बेटा पाटी ब्लॉक प्रमुख बना है । कहा गोरखा नगर वासियों में मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहे।
इस दौरान महोत्सव कमेटी ने विधायक अधिकारी से गोरखा नगर में बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग की ताकि महोत्सव ,शादी विवाह व अन्य कार्यक्रम वहां पर आयोजित किए जा सके। विधायक अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा अगली बार उनकी सरकार बनेगी वह सबसे पहले गोरखा नगर के बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेंगे ।महोत्सव कमेटी ने गोरखा नगर व संत देश का विकास करने के लिए गोरखा नगर की जनता की ओर से विधायक अधिकारी को धन्यवाद दिया तथा हमेशा साथ देने का आश्वासन भी विधायक अधिकारी को दिया। महोत्सव कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया 10 दिनी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों की खेलकूद शैक्षिक व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर शनिवार को पूरे लोहाघाट नगर में मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली जाएगी। शेखर गोरखा ने कहा गोरखा नगर की जनता व युवाओं के सहयोग से आज गोरखा नगर का मां दुर्गा महोत्सव रजत जयंती मना रहा है जिसके लिए वह गोरखा नगर की जनता, युवाओं व सहयोगियों को धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम में कविराज मोनी ,प्रकाश महरा, शंकर बोहरा, चांद बोहरा, अमर सिंह कोटियाल, सक्षम अधिकारी, प्रदीप देव, विजय ढेक, प्रकाश शाह, अजय गोरखा ,संजय थापा ,सूबेदार मेजर प्रेम बहादुर हमाल ,शिक्षक प्रेम राम , पूर्व सभासद भुवन बहादुर,सचिन गोरखा ,सुमित ,रवि गोरखा, विपिन गोरखा , बोबी गोरखा, शरद गोरखा ,शिवम सार्की, हरीश गोरखा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें