रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्
Laxman Singh Bisht
देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले।

हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद।

राय नगर चौड़ी, कलीगांव व डेंसली से निकाली गई मां भगवती की भव्य रथ यात्रा।

रेड अलर्ट के बावजूद मौसम रहा सुहावना। लोगों ने बताई मां की कृपा।

दूर-दूर क्षेत्र से बड़ी तादात में पहुंचे व्यापारी। व्यापार अच्छा होने से व्यापारियों की खिले चेहरे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही चाक चौबंद।

लोहाघाट के देवीधार मंदिर मेंले मे चल रहे प्रसिद्ध देवीधार मेले का आज ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई मां भगवती व मां महाकाली की भव्य देवी रथ यात्रा के साथ समापन किया गया। जिनके हजारों की तादात में पहुंचे लोग साक्षी बने। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के निर्देश पर चल रहे पांच दिनी देवीधार महोत्सव के अंतिम दिन रायनगर चौड़ी, कलीगांव व डेंसली से भव्य देवी रथ यात्रा निकाली गई।

सबसे पहले राय नगर चौड़ी का देवी रथ देवीधार मंदिर पहुंचा जिसमें मां भगवती के रूप में हरीश कापड़ी व गीता राय तथा मां महाकाली के रूप में राधिका देवी विराजमान रही। जिसके बाद कठिन चढ़ाई को पार करता हुआ कली गांव का देवी रथ देवीधार मंदिर पहुंचा देवी रत्न मां भगवती के रूप में नारायण सिंह पुजारी तथा मां महाकाली के रूप में हरि देवी विराजमान थी सबसे अंत में डेंसली का देवीरथ ढोल नगाड़ों की धमक के साथ देवीधार मंदिर पहुंचा। जिसमें मां भगवती के रूप में करण देवपा तथा महाकाली के रूप में रतन सिंह सवार थे। देवी रथों को भक्तों के द्वारा रस्सों के सहारे कठिन चढ़ाई वह फिसलन भरे रास्तों को पार कर मां के जयकारों के साथ देवीधार मंदिर पहुंचाया गया।

रथ के पीछे चल रही महिलाओं के द्वारा मां के जयकारे लगा कर युवाओं का जोश बढ़ाया जा रहा था। हजारों की तादाद में पहुंचे भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया। सबसे खास बात यह रही आज चंपावत जिले में भारी बारिश का अलर्ट किया गया था तथा स्कूलों की छुट्टी तक प्रशासन के द्वारा की गई थी पर उसके बावजूद आज मेले के दिन एक बूंद बारिश नहीं हुई। जिसे लोगों ने मां का चमत्कार बताया। वहीं मेले में बड़ी तादात में स्थानीय व्यापारियों के अलावा नोएडा ,मुरादाबाद, रामपुर, बरेली किच्छा ,रुद्रपुर आदि क्षेत्रों से व्यापारी पहुंचे हुए थे।

जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थी जहां लोगों ने बड़ी तादात में मेले का आनंद लेते हुए जमकर खरीदारी की। व्यापार अच्छा होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। देवी रथ यात्रा के साथ 5 दिनी देवीधार महोत्सव का समापन किया गया। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मेले में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस चाक चौबंद नजर आई मेले में किसी भी प्रकार की अपने घटना नहीं हुई। वही आज सुबह से ही देवीधार मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का ताता लगा रहा।

मेला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने मेले के भव्य व सफल संचालन के लिए क्षेत्र की जनता,पुलिस ,प्रशासन व समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया। मेहता ने कहा अगले वर्ष मेले को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने ऐतिहासिक भीड़ के लिए जनता को धन्यवाद दिया।








विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं