रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रक्षाबंधन पर सरकार का बहनों को तोहफा रोडवेज बस में निशुल्क करेंगी यात्रा।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 8, 2025
रक्षाबंधन पर सरकार का बहनों को तोहफा रोडवेज बस में निशुल्क करेंगी यात्रा।
8 अगस्त रात्रि 12:00 बजे से महिलाएं करेंगी निशुल्क यात्रा।
कल 9 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व पर धामी सरकार ने इस बार भी बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया। कल 9 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर लोहाघाट डिपो की बसों में उत्तराखंड की महिलाओं को उत्तराखंड की सीमा में बसों में निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।वर्मा ने बताया यह छूट आज 8 अगस्त रात्रि 12:00 बजे से शुरू होगी। वहीं सरकार के इस तोहफे पर मात्र शक्ति ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।