रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की सड़क एवं पानी के लिए आंदोलन की चेतावनी।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 22, 2025
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की सड़क एवं पानी के लिए आंदोलन की चेतावनी।
मानसून काल में भी कनेडी गांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार। दो वर्ष बाद भी पूरी नहीं हुई हर घर जल हर घर नल योजना।
लोहाघाट ब्लॉक की ग्रामसभा नसखोला के ग्राम कनेडी में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित स्वास्थ्य,जल संस्थान, पंचायती राज, उद्यान विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।ग्राम प्रधान पूजा देवी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने नोडल अधिकारी के समक्ष विगत कई वर्षों से स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने एवं दो वर्षों से भी अधिक समय होने के बाद भी हर घर नल हर घर जल योजना के पूर्ण न होने पर जल संस्थान के विरुद्ध गहरी नाराजगी व्यक्त की।ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक माह के भीतर उनको इस योजना से पानी की आपूर्ति होना शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे और जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी।सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पांडेय का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस संदर्भ में विभाग से संपर्क किया गया लेकिन जल संस्थान के अभियंता द्वारा केवल कोरे आश्वासन दिए गए
जिस कारण क्षेत्र की जनता मानसून काल में भी पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही है।हर घर नल योजना के संदर्भ में पूर्व में सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष जोशी एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत में भी शिकायत दर्ज की गई है पर कोई समाधान नहीं हुआ।कार्यक्रम में प्रमोद जोशी,दीपक टम्टा,ललित कुमार,सुमित टम्टा,नवीन सगटा,केदार दत्त सगटा,प्रकाश राम,राजीव सगटा, माधवी जोशी,,बिमला देवी,आदि उपस्थित रहे।