रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड की उभरती कलाकार बुरोला(बर्दाखान) की महिमा। कई मंचों में दिखा चुकी है कला का जलवा।
Laxman Singh Bisht
Sun, Sep 21, 2025
.उत्तराखंड की उभरती कलाकार बुरोला(बर्दाखान) की महिमा। कई मंचों में दिखा चुकी है कला का जलवा।
उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कर रही है कार्य। अपने शानदार नृत्य के चलते लोगों के दिलों में बना रही है जगह।
प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती है। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बर्दाखान के दूरस्थ बुरौला की रहने वाली महिमा ने पूरे प्रदेश में अपने नृत्य से धूम मचा रखी है। महिमा उत्तराखंड की उभरती हुई कलाकार हैं। महिमा वर्तमान में लोक गायक हरेंद्र कठायत की टीम से जुड़ी हुई है ।तथा उनके साथ उत्तराखंड के कई जगहो के कई बड़े मंचों में अपनी शानदार नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाह वाही लूट चुकी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली महिमा ने बताया उन्हें नृत्य व संगीत का शौक बचपन से ही था। पारिवारिक समस्या के चलते महिमा ज्यादा शिक्षा भी ग्रहण नहीं कर पाई ।
लेकिन महिमा ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद अपनी नृत्य कला में निखार लाई। आज महिमा अपनी मेहनत के बलबूते पर उत्तराखंड की एक शानदार नृत्य कलाकार बन चुकी ।उनके द्वारा कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। महिमा ने कहा अब वह नृत्य में ही अपना भविष्य बनाने में जुटी हुई है। बताया अभी तक वह कई मंचों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है।
कहा कला के माध्यम से उन्हें जो धनराशि व पुरस्कार मिलते हैं उससे वह अपना परिवार चलाने में सहयोग भी करती हैं। महिमा ने बताया उनके पिता दिल्ली में होटल में जॉब करते हैं। महिमा ने लोक गायक हरेंद्र कठायत व उनकी टीम को सहयोग के लिए तथा जनता को अपना प्यार व आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया। कहां उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहती हैं