Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जनवरी में धधक रहे हैं दिगाली चौड़ क्षेत्र के जंगल अराजक तत्वों के द्वारा लगाई जा रही है आग ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

जनवरी में धधक रहे हैं दिगाली चौड़ क्षेत्र के जंगल अराजक तत्वों के द्वारा लगाई जा रही है आग ।

पर्यावरण प्रेमियों की वन विभाग से कार्यवाही की मांग।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगाली चौड़ क्षेत्र के जंगल जनवरी माह में भी धधक रहे है।अराजक तत्वों के द्वारा जंगलों में आग लगाई जा रही है जिस कारण बन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है।रविवार की देर शाम अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा दिगाली चौड़ और रोसाल के बीच जंगल को आग के हवाले कर दिया गया।जिससे बन संपदा को काफी नुकसान पहुंचाने की संभावना है।मामले में वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि इन क्षेत्रों में आग से जले हुए जंगल देखे जा सकते हैं। मामले में पर्यावरण प्रेमीयो ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा इस प्रकार से जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों का पता कर वन विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने वन विभाग से जंगलों को बचाने की मांग की है।

जरूरी खबरें