रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।
Laxman Singh Bisht
जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

लोहाघाट के जयंती भवन तिराहे पर देवदार की एक टहनी पैदल राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई थी जो कभी भी टूट कर सड़क पर चल रहे लोगों के साथ दुर्घटना कर सकती थी। लोगों के द्वारा दी गई सूचना पर लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंस दास सागर के निर्देश पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची पर टहनी काफी ऊंचाई पर होने के चलते फायर टीम को देवदार की इस बड़ी टहनी का निस्तारण करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। फायर टीम ने किसी तरह देवदार की टहनी का निस्तारण कर जनता को सुरक्षा दी। क्षेत्र वासियों के द्वारा फायर टीम की कार्यप्रणाली को तत्परता के लिए धन्यवाद दिया। लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम लोगों की एक कॉल पर उनकी मदद के लिए सबसे पहले आगे निकलती है। टीम मे राजेश खर्कवाल , भरत सिंह ,उमेश चंद्र ,दिनेश चंद्र,हिमांशु कुमार आदि फायर कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ