रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:16 से 19 सितंबर तक होगा प्रसिद्ध मां झूमाधुरी मेला।
Laxman Singh Bisht
16 से 19 सितंबर तक होगा प्रसिद्ध मां झूमाधुरी मेला।

मेले को लेकर मंदिर कमेटी की हुई महत्वपूर्ण बैठक। 19 को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध मां झूमाधुरी मेले को भव्य रूप देने के लिए मेला कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी की अध्यक्षता तथा मदन विश्वकर्मा के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में मेले को भव्य व दिव्य रूप देने पर चर्चा की गई। मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया इस वर्ष मां झूमाधुरी मेल को भव्य व आकर्षक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया इस वर्ष 16 सितंबर को मेले का शुभारंभ किया जाएगा 18 सितंबर को देवी जागरण तथा 19 सितंबर को भव्य देवी रथ यात्राएं निकाली जाएंगे। उन्होंने कहा मेले में बच्चों की विभिन्न प्रकार की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त होगा। कहा जल्द ही एक सिस्ट मंडल मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। बैठक में आए विभिन्न जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मेले को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राईकोट कुंवर प्रदीप कुवर , राईकोट महर के दीपक कुमार, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा, उप प्रधान बृजेश विश्वकर्मा,, प्रकाश बोहरा,रमेश पाटनी ,मदन बोहरा, मनोहर करायत, प्रहलाद पाटनी ,गिरीश महर ,रवि महर ,राहुल महर, पंकज बोहरा ,महेंद्र कुवर ,शशांक पांडे, विनीत पाटनी,बलवंत राम, मोहन बोरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत