रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाइक स्कूटी ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल बाइक सवार फरार।
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 18, 2025
.बाइक स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल बाइक सवार फरार।
शिवालय पुल व अक्कल धारे के बीच ओवर स्पीड चल रहे है वाहन बना डेंजर जोन
लोगों की पुलिस से ओवर स्पीड वाहन चालकों पर कार्यवाही की मांग।
लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के अक्कल धारा व नर्सरी के बीच लोहाघाट से चंपावत की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने लोहाघाट की ओर आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग लाल मणि खर्कवाल (65) निवासी च्युराखर्क गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में स्कूटी चला रहा उनका बेटा विजय खर्कवाल बाल बाल बच गया। दुर्घटना की सूचना पर 112 टीम मौके पर पहुंची 112 कर्मी सुनील जोशी और राजेंद्र गिरी के द्वारा बुजुर्ग को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया ।जहां डॉक्टर मानसी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुजुर्ग का उपचार किया। डॉक्टर मानसी ने बताया बुजुर्ग के पैर के पंजे में काफी गंभीर चोटें आई हुई जिनका उपचार किया जा रहा है। बुजुर्ग के पुत्र विजय खर्कवाल ने बताया वह अपने पिता को स्कूटी में लोहाघाट डॉक्टर पुनेठा को दिखाने के लिए ला रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। उन्होंने लोहाघाट पुलिस से बाइक सवार का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपचार करने में वार्ड बॉय संदीप वर्मा, विक्रम सिंह आदि के द्वारा सहयोग किया गया। लोगों ने कहा शिवालय पुल से लेकर अक्कल धारा तक वाहन खासकर दोपहिया वाहन ओवर स्पीड चलते जिस कारण इस क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं कई लोग यहां पर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं तथा कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों ने पुलिस से इस क्षेत्र में ओवर स्पीड चलने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।