Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:शिक्षक हड़ताल पर छात्र मैदान में ज़िले की शिक्षा व्यवस्था उत्तरी पटरी से।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

शिक्षक हड़ताल पर छात्र मैदान में ज़िले की शिक्षा व्यवस्था उत्तरी पटरी से।

शिक्षकों ने शासन प्रशासन को जगाने के लिए गाए गीत।राजकीय शिक्षक संघ के आहवान पर चम्पावत जिले में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार आज तीसरे दिन भी जारी रहा । प्रोन्नति सहित विभिन्न मॉगो को लेकर कार्य बहिष्कार पर गए शिक्षको ने अपने अपने विद्यालयो के बाहर प्रदर्शन किया । तथा शिक्षण कार्य से बहिष्कार किया । जिले के पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में कार्य बहिष्कार पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार व विभाग के आला अधिकारियों की कुचक्र नीतियों के काऱण लगातार 20 वर्षो से अधिक समय से सेवा कर रहे वरिष्ठ शिक्षको को प्रोन्नति का लाभ नही मिल पा रहा है साथ ही विभाग प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती कर उनके खिलाफ कुठाराघात कर रहा है । जिस कारण उन्हें आंदोलित होकर कार्य बहिस्कार करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि छात्र हित को देखते हुए सरकार को इसका तुरन्त संज्ञान लेना चाहिए । संगठन अपनी मांगों को पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखेगा। वही शिक्षको की हड़ताल के कारण स्कूलों में पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है । लोहाघाट के प्रभारी खण्डशिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ द्वारा 18 अगस्त से चोक डाउन का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने इसे कार्य बहिष्कार के रूप में परिवर्तित कर दिया ।जिस कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे है । उन्होंने बताया कि विद्यालय में अतिथि शिक्षक भी अपने वादन का ही शिक्षण कार्य कर रहे है । जिस कारण छात्र छात्राओं को स्मार्ट क्लास , कम्प्यूटर क्लास या खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से समायोजित किया जा रहा है । शिक्षकों के हड़ताल में जाने से शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह पटरी से उतर चुकी है। इस दौरान रा0 शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम दत्त चौबे द्वारा रचित गीत के माध्यम से रा0 शिक्षक संघ के शाखा अध्यक्ष हरिहर भट्ट ,शाखा मंत्री नवीन चंद्र पांडे ,वरिष्ठ सदस्य विजय जोशी ,विक्रमजीत सिंह चौहान, मोनिका सिंह ,संगठन मंत्री दीपक कुमार भट्ट ,राजेंद्र गिरी ,राजू शंकर जोशी, हेमचंद्र पांडे ,विनोद पांडे, प्रमोद पाटनी ,कैलाश नाथ गोस्वामी, आदि ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर गीत के माध्यम से शासन प्रशासन को जगाया।

जरूरी खबरें