Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने खेल मैदान व सड़क में किया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

निराश्रित गौ वंशों ने खेल मैदान व सड़क में किया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

गौ वंशों के सड़कों में घूमने से बड़ा दुर्घटनाओं का खतरा।

जिलाधिकारी ने लिया मामले का संज्ञान। जल्द गौ सदन भेजे जाएंगे गोवंश।लोहाघाट।कई लोगों के द्वारा अपने गोवंशों को बड़ी संख्या मे लोहाघाट में निराश्रित छोड़ दिया गया है।निराश्रित गौ वंशों ने अब जीआईसी खेल मैदान व सड़कों में अपना कब्जा जमा लिया है। गौ वंशों के खेल मैदान में घुसने से सुबह शाम खेलने वाले खिलाड़ियों व घूमने आने वाले बुजुर्गों व अग्नि वीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीआईसी खेल मैदान में खेल विभाग के खेल कैंप भी संचालित होते हैं। निराश्रित गोवंशों की वजह से कैंप संचालन में भी काफी दिक्कतें आ रहे हैं ।वही गौ वंशों के सड़कों में घूमने से दुर्घटनाओं का भी खतरा काफी बढ़ चुका है। मामले में क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी के साथ-साथ खेल प्रेमी अशोक गढ़कोटी, बृजेश महरा , भुवन महरा ,खेल कोच नीरज ढेक,धीरेंद्र मेहता आदि ने कहा गौ वंशों की वजह से खेल मैदान मे खिलाड़ियों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करने के साथ-साथ खतरा भी हो रहा है तथा मैदान में काफी गंदगी भी हो रही है ।उन्होंने प्रशासन से निराश्रित गोवंशों को गौ सदन में भेजने तथा गौ वंशों को निराश्रित छोड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मालूम पूर्व में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर कई गौ वंशों को गौ सदन भेजा गया। लेकिन अब कुछ लोगों के द्वारा बड़ी संख्या में अपने गौ वंशों को फिर से निराश्रित छोड़ दिया गया है। लोग उन पर बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने कहा जल्द निराश्रित गौ वंशों को गौ सदन भेजा जाएगा। तथा गोवंशों को निराश्रित छोड़ने वालों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें