रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जनता मिलन कार्यक्रम में मिली शिकायत का हुआ तत्काल समाधान, मानेश्वर-मझेड़ा मोटर मार्ग का विवाद सुलझा
Laxman Singh Bisht
जनता मिलन कार्यक्रम में मिली शिकायत का हुआ तत्काल समाधान, मानेश्वर-मझेड़ा मोटर मार्ग का विवाद सुलझा
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों पर, जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त एक शिकायत का त्वरित समाधान किया गया। शिकायत मानेश्वर-मझेड़ा मोटर मार्ग के निर्माण में आ रही बाधा से संबंधित थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, और वन विभाग के रेंजर ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया।निरीक्षण दल ने मानेश्वर-मझेड़ा मोटर मार्ग के किमी 01 से खेतीगाड़ तक के रास्ते का जायजा लिया। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण और दोनों पक्ष मौजूद रहे। निरीक्षण में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा सड़क के रास्ते में पड़ने वाली वर्ग-4 की भूमि को अपनी बताकर बार-बार विवाद किया जा रहा था, जिससे सड़क निर्माण बाधित हो रहा था।
उप जिलाधिकारी और अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया। आपसी सहमति से विवाद का समाधान हो गया है, जिससे अब सड़क निर्माण का कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सकेगा। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज