Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: कोली ढेक पुल के पास खड़े कैंटर में गिरा देवदार का पेड़ यातायात रहा बंद।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

लोहाघाट फायर टीम कर्मियों ने पेड़ काटकर यातायात किया सुचारू। कैंटर को पहुंचा नुकसान
लोहाघाट के कोली ढेक पुल के पास आज 17 अगस्त की सुबह देवदार का विशालकाय पेड़ भारी बारिश के चलते सड़क किनारे खड़े कैंटर में गिर गया । पेड़ गिरने से कैंटर को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ लोहाघाट खेतीखान सड़क बंद हो गई तथा यातायात अवरुद्ध हो गया था। सूचना पर लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर के निर्देश पर फायर टीम ने तत्काल मौके पर जाकर कड़ी मस्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया तथा यातायात बहाल किया। यातायात सुचारु होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली तथा फायर कर्मियों को धन्यवाद दिया । गनीमत रही पेड़ गिरने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ।फायर टीम मे डीबीआर राजेश खर्कवाल , एफएम भरत सिंह ,उमेश चंद्र ,प्रतिभा राणा,नीलम राणा,हिमांशु कुमार,अनवर अली,राजेंद्र मेहता,नारायण सिंह बोरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें