Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन निर्माण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 18, 2026

लोहाघाट गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन निर्माण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने गोरखा नगर में प्रस्तावित अंबेडकर भवन स्थल का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत की गई मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित गोरखा नगर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन के निर्माण कार्य को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस जनकल्याणकारी निर्माण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2025–26 में कुल ₹283.83 लाख (दो करोड़ तिरासी लाख तिरासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य का क्रियान्वयन उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड द्वारा किया जाएगा।योजना के प्रथम चरण में कुल स्वीकृत लागत का 40 प्रतिशत, अर्थात ₹113.53 लाख (एक करोड़ तेरह लाख तिरपन हजार रुपये मात्र) की प्रथम किश्त निर्गत कर दी गई है, जिससे कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।अम्बेडकर भवन के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु एक सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा। यह भवन सामाजिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के आयोजन में सहायक होगा तथा अनुसूचित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों, योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने का केंद्र बनेगा। साथ ही यह युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करते हुए सामाजिक समरसता एवं जागरूकता को बढ़ावा देगा। यह भवन डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं मूल्यों के प्रसार के साथ सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।इसी क्रम में आज शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श केदार सिंह बृजवाल द्वारा गोरखा नगर में प्रस्तावित अम्बेडकर भवन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद किया गया। इस अवसर पर भवन से संबंधित कुछ स्थानीय आवश्यकताओं एवं संशोधनों के संबंध में जिलाधिकारी महोदय से वार्ता भी की गई।नोडल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जनपद में विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किए जा रहे हैं तथा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। गोरखा नगर के मां दुर्गा महोत्सव कमेटी के संरक्षक शेखर गोरखा ने कहा गोरखा नगर लोहाघाट में बनने जा रहे भव्य अंबेडकर भवन हेतु आज गोरखा नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर्ष व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। एवं अंबेडकर भवन निर्माण हेतु उनका आभार प्रकट किया गया । कहा आज मुख्यमंत्री कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल व अवर अभियंता मंडी परिषद पंकज कुमार टम्टा निर्माण स्थल पर पहुंचे जहां उक्त स्थल का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। गोरखा नगर के लोगों ने कहा कि हमारे यहां 10 दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव ,अंबेडकर जयंती ,होली महोत्सव व शादी विवाह के कई कार्यक्रम संचालित होते हैं जिसके अनुसार गोरखा नगर के लोगों ने अंबेडकर भवन के भूतल पर एक सांस्कृतिक मंच एवं दर्शकों के बैठने की व्यवस्था हेतु खुला हाल बनाने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल जी ने कहा कि उक्त भवन आप लोगों के अनुरूप ही बनेगा। जिस पर सभी गोरखा नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सीएम धामी को धन्यवाद दिया। धन्यवाद देने वालों में मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष राजू सार्की, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा, कोषाध्यक्ष शिवम सार्की ,सभासद प्रतिनिधि सचिन गोरखा, तपशबहादुर, लछ्छू सार्की, सुमित सार्की ,अजय गोरखा, सुभाष गोरखा, अभय सार्की, कार्तिक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा इस जनकल्याणकारी योजना हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।

जरूरी खबरें