रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आइटीबीपी में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव ।मिस तीज बनी निधि पारीक
Laxman Singh Bisht
Sun, Jul 20, 2025
आइटीबीपी में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव मिस तीज बनी निधि पारीक
36 वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश व चीफ़ पैटर्न हावा श्रीमती अनुराधा की अध्यक्षता में वाहिनी मुख्यालय छमनिया में आज रविवार को तीज महोत्सव काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हावा चीफ श्रीमती अनुराधा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तीज महोत्सव में हिमबीर परिवार की महिलाओं एवं हिमवीर वीरांगनाओं के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। तीज महोत्सव में महिलाओं की मेहंदी ,रैंप वॉक, डांस आदि प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। जिसमें तीज क्वीन 2025 की विजेता श्रीमती निधि पारीक रही ,द्वितीय रन अप श्रीमती रंजनी तथा प्रथम रन अप श्रीमती रेनू गोस्वामी रही। मुख्य अतिथि हावा चीफ श्रीमती अनुराधा के द्वारा मिस तीज 2025 निधि पारीक एवं रन अप विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाली समस्त प्रतिभागियों को चीफ पैटर्न के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में झूला, सेल्फी प्वाइंट तथा हस्तशिल्प से बने सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा कार्यक्रम के अंत में बड़े खाने का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर हिमवीर वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती ज्योति सूबे ,श्रीमती रेखा, श्रीमती सारा, श्रीमती स्वाति ,श्रीमती श्रेया ,डॉक्टर सुरभि ,डॉक्टर असरा बैतून सना एवं हिमवीर परिवार की महिलाए ,बच्चे व महिला हिमवीर मौजूद रही।