Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कौशलम नेशनल बूट कैंप उद्यमिता रोमांच हेतु जनपद चम्पावत की टीम गुजरात रवाना

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

कौशलम नेशनल बूट कैंप उद्यमिता रोमांच हेतु जनपद चम्पावत की टीम गुजरात रवानामाध्यमिक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा की अनूठी पहल कौशलम् आधारित नेशनल बूट कैंप में प्रतिभागिता हेतु जनपद चंपावत का 6 सदस्यीय दल गांधीनगर गुजरात रवाना हो गया। उद्यमिता रोमांच आधारित यह बूट कैंप व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम कौशलम में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे देश भर के कक्षा 11व 12 के विद्यार्थियों हेतु दिनाँक 24 से 29 नवम्बर 2025 तक भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, भट, गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के 04 जनपदों से 20 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। ये वे विद्यार्थी हैं जिन्होंने राज्य स्तरीय कौशलम् प्रतिस्पर्धा में या व्यावसायिक दक्षताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया किया था और जिन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में करियर बनाने में रुचि दिखाई थी। इस कैम्प में पीएम श्री रा0बा0इ0का0 चम्पावत के अतिरिक्त रा0इ0का0 मुस्टिकसौड़ उत्तरकाशी, पी0एम0 श्री रा0इ0का0 गरूड़, बागेश्वर, औऱ रा0 बा0 इ0 का0 कार्गी देहरादून और से 05-05 विद्यार्थी और 01-01 एस्कॉर्ट (Escort) शिक्षक प्रतिभाग कर रहे है। जनपद कौशलम् समन्वयक़ डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि जनपद चंपावत से एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में जीजीआईसी चंपावत की प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी फोनिया के नेतृत्व में छात्रायें रेशमा, निवेदिता उप्रेती, संजना कुमारी, अमृता बिगराकोटी औऱ संजना भट्ट प्रतिभाग कर रही हैँ। कार्यक्रम के लिए निदेशक अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट, प्राचार्य डाइट मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चंपावत राधेश्याम खर्कवाल, राज्य कौशलम प्रभारी सुनील भट्ट द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं और विश्वास जताया है कि उक्त कैंप शिक्षा को व्यवसाय, उद्यमशीलता और नवाचार के साथ जोड़ने में उपयोगी सिद्ध होगा। बच्चे कैम्प से प्राप्त अनुभव को अपने आस पास लागू करेंगे नये कौशल अर्जित कर उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाएँगे। डॉ गहतोड़ी के अनुसार पहल का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करना, उन्हें आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक मानसिकता और कौशल से पूर्ण करना है। यह शिविर छात्रों को नेतृत्वकारी भूमिकाओं और करियर उत्कृष्टता बढ़ाने में मदद करेगा।

जरूरी खबरें