रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खालगढ़ दिगालीचौड मोटर मार्ग की बदहाली पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी डीएम ने लिया संज्ञान
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 22, 2025
खालगढ़ दिगालीचौड मोटर मार्ग की बदहाली पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी डीएम ने लिया संज्ञान
बरसात के बाद सड़क में होगा सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य।
लोहाघाट ब्लॉक की लंबे समय से बदहाल पड़ी खालगढ़ दिगालीचौड सड़क पर शिक्षकों व ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने कहा पूरी सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं ।पानी भरे होने की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ तथा कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं। पर संबंधित विभाग के द्वारा सड़क के सुधारीकरण व गड्ढे भरने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा। कहा इस सड़क में शिक्षकों के अलावा ग्रामीणों को भी यात्रा करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोज सैकड़ो लोग इस सड़क में यात्रा करते हैं। सभी शिक्षकों व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण की मांग की है। वही मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लिया है जिलाधिकारी ने कहा मानसून सीजन समाप्त होने के बाद सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। मामले में डॉ.सुधाकर जोशी,सुशील जोशी,अनीता कुंवर,गायत्री जोशी,अदिति जोशी,ब बृजेशढेक, नवीन भट्ट,नीरज नाथ,सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर बोहरा,मोनू बिष्ट, दिनेश रावत, संजय कुमार, हरीश कुमार,ग्राम प्रधान, लक्ष्मण भंडारी , मोहन चंद्र पांडे ने नाराजगी जताई है।