Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:वेतन न मिलने से शिक्षक नाराज आंदोलन की दी चेतावनी। विभागीय अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 22, 2025

विभागीय अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप।लोहाघाट:वेतन नहीं मिलने पर चंपावत जिले के शिक्षकों ने आंदोलन का ऐलान किया है।कहा मार्च का वेतन अभी तक नहीं मिला है। मंगलवार को लोहाघाट मे जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सारे शिक्षकों को माह मार्च का वेतन अभी तक नहीं मिला है ।जिससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है देव ने कहा कि इस महीने शिक्षकों को अपने बच्चों के एडमिशन कॉपी, किताबें आदि खर्च के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता होती है माह अप्रैल समाप्ति की ओर है और मार्च का वेतन अभी तक नहीं मिलने पर जनपद के सारे शिक्षकों में गहरी नाराजगी चल रही है । देव ने कहा कि यदि यथा शीघ्र शिक्षकों को वेतन नहीं मिला तो शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा । जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

जरूरी खबरें