Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:थल में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी बाइक दो युवाओं की मौत एक घायल

चंपावत:लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव 2026 मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल समापन

बाराकोट व बर्दाखान में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बट सावित्री व्रत

लोहाघाट:पाटन में पीडब्ल्यूडी को दिखाया आईना पूर्व सैनिक ने उठा लिया फावड़ा बंद नालियों को खोलने में जुटे

टनकपुर: 10.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:शिक्षक सुमन राय हुए सेवानिवृत /सहकर्मियों व छात्रों ने दी शानदार विदाई।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

शिक्षक सुमन राय हुए सेवानिवृत सहकर्मियों व छात्रों ने दी शानदार विदाई। शनिवार जू0 हा0 फोर्ती में वार्षिक परीक्षाफल एवं डा0 बी0 डी0 सुतेड़ी द्वारा अपने स्वर्गीय माता पिता की स्मृति में दी जाने वाली छात्रवृति के वितरण पश्चात विद्यालय के अध्यापक व अपने जमाने के तूफानी गेंदबाज सुमन चन्द्र राय को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। 32 वर्ष की कुल विभागीय सेवा में लगभग 20 वर्षों से सुमन राय इस विद्यालय में कार्यरत थे।इस अवसर पर विद्यालय मे आयोजित विदाई कार्यक्रम में श्री राय को शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भुवनेश्वरी पुनेठा एवं विद्यालय संस्थापक शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन में सभी ने सुमन राय के कार्यकाल की प्रशंसा की। सभी ने उनके इस विद्यालय में निर्विवाद बिताए लगभग 20 वर्ष के कार्य व्यवहार को सराहा। समारोह में विद्यालय संस्थापक पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र शेखर बगौली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर बगौली, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक मंत्री मयंक पुनेठा, समाजसेवी कैलाश उपाध्याय, विद्यालय परिवार की ओर से कमल राय, इंद्रा आर्या, जया जोशी, ओमप्रकाश बगौली ने विचार रखे। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से शिक्षक समान राय का साल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया। श्री राय ने रिटर्न गिफ्ट रूप में समस्त स्टाफ को प्रतीक चिन्ह तथा बच्चों को विविध स्टेशनरी वितरित कर आशीर्वाद प्रदान किया। सभी वक्ताओं ने सुमन राय के साथ बिताए अपने पलो को याद कर उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की। सभी ने राय के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। मालूम हो सुमन राय अपने जमाने के तूफानी गेंदबाज रहने के साथ फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य रेनू पुनेठा,सोनिया पुनेठा,मीना उपाध्याय, मंजू बगौली, गीता बगौली , लक्ष्मी धामी, किशोर पुनेठा , रश्मि, ज्योति, सौम्या, भावना पुनेठा,मुन्नी देवी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।

जरूरी खबरें