Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी करने का आरोपी शिक्षक बलवंत रौतेला गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी करने का आरोपी शिक्षक बलवंत रौतेला गिरफ्तार

लोहाघाट पुलिस की बड़ी सफलता धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) 61(2) बीएनएस का आरोपी गिरफ्तारएसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर वांछित आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी के चलाये गये अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लोहाघाट में पंजीकृत मु0एफ0आई0आर0न0-34/2025, धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) 61(2) बीएनएस मे नामजद अभियुक्त बलवन्त सिंह रौतेला पुत्र कुंवर सिंह रौतेला निवासी कोलीढेक लोहाघाट, उम्र 46 वर्ष को कल 20 नवंबर को एस एसआई भुवन चंद्र आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा देहरादून से गिरफ्तार किया गया।जिसे आज 21 नवंबर को पुलिस के द्वारा न्यायालय पेश किया गया है। मालूम हो शिक्षक बलवंत रौतेला के द्वारा लोहाघाट निवासी मोहित पांडे से सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी की थी और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए गए थे। मोहित पांडे के द्वारा लोहाघाट थाने में बलवंत रौतला व दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया । इसके अलावा चंपावत में भी एक महिला के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की तहरीर चंपावत कोतवाली में बलवंत रौतला के खिलाफ दी गई है। पूर्व में भी भर्ती घोटाले में शिक्षक पर कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस टीम मे भुवन चन्द आर्य वरिष्ठ उप निरीक्षक ,कानि चन्दन सिंह, कानि0 संजीव राज, आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें