Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:2 फरवरी से टीआरसी पार्किंग में खड़ी होगी पंचेश्वर स्टैंड की टैक्सिया बैठक में हुआ निर्णय।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 28, 2026

2 फरवरी से टीआरसी पार्किंग में खड़ी होगी पंचेश्वर स्टैंड की टैक्सिया बैठक में हुआ निर्णय।

अब रोसाल, पंचेश्वर, मडलक के वाहन भी टीआरसी पार्किंग में होंगे खड़े। पंचेश्वर स्टैंड से होगा संचालन

100 रुपया प्रतिमाह देना होगा पार्किंग शुल्क जल्द लगेंगे सीसीटीवीलोहाघाट के पर्यटक आवास गृह की पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है। प्रशासन ने पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में खड़े रहने वाली टैक्सियों को टीआरसी पार्किंग में खड़े करने का निर्णय लिया है। मामले को लेकर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने टैक्सी संचालकों, पुलिस व पर्यटक आवास गृह के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया 2 फरवरी से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में खड़े रहने वाले वाहन पार्किंग में खड़े होंगे। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया टीआरसी पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है ।जिसमें अब पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में खड़े रहने वाले वाहनों के साथ-साथ लोहाघाट स्टेशन बाजार में लगने वाले पंचेश्वर रोसाल तथा मडलक क्षेत्र को चलने वाले वाहन भी खड़े रहेंगे। एसडीएम लोहाघाट ने बताया पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में नंबर के हिसाब से सवारी भरने के लिए वाहन खड़े होंगे। अन्य वाहन पार्किंग में खड़े रहेंगे नंबर आने पर ही यह वाहन टैक्सी स्टैंड में आएंगे। एसडीएम लोहाघाट ने बताया जल्द पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा पार्किंग शुल्क प्रत्येक वाहन से ₹100 प्रतिमाह लिया जाएगा। एसडीएम लोहाघाट ने बताया आज हुई बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है। वही गुमदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धोनी ने बताया प्रशासन के द्वारा लिए गए निर्णय पर सभी टैक्सी संचालकों ने सहमति जताई है ।उन्होंने कहा सभी टैक्सी चालक प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। हालांकि कुछ टैक्सी चालक इस निर्णय का विरोध करते नजर आए ।पर एसडीएम के साथ हुई बैठक में उनके द्वारा भी सहमति जताई गई है। मालूम हो पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में पार्किंग की कमी के कारण टैक्सी चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते थे। टैक्सी चालकों ने प्रशासन से मांग की रोसाल, मडलक , व पंचेश्वर क्षेत्र को चलने वाले वाहनों को भी टीआरसी पार्किंग में खड़ा करें और उनका संचालन भी पंचेश्वर स्टैंड से किया जाए। टैक्सी चालकों की इस बात को प्रशासन के द्वारा स्वीकार किया गया है। बैठक में थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक हयाद सिंह, कास्टेबल हेम महरा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धोनी व टैक्सी चालक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें