Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

सूचना

: लोहाघाट:मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप टीम पहुंची मतदाताओं के बीच 

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 15, 2024
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप टीम पहुंची मतदाताओं के बीच चंपावत जिले में स्वीप टीम जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान करवाने के लक्ष्य को लेकर चल रही है इसी क्रम में आज जिले के बाराकोट ब्लॉक के स्वीप टीम प्रभारी आर पी कलाकोटी के नेतृत्व में स्वीप टीम ने बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ मिर्तोली ,ओखलंज आदि ग्राम सभा में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया टीम प्रभारी कालाकोटी ने कहा उनका लक्ष्य 75% मतदान कराना है जिसके लिए टीम लगातार मतदाताओं को जागरुक कर रही है कालाकोटी ने कहा टीम ब्लॉक के दूरस्थ गांवो में जाकर लोगों को वोट की ताकत का एहसास करा रही है उन्होंने कहा जिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है टीम वहां के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रही है कालाकोटी ने कहा टीम अपने मिशन में कामयाब होगी लोग मतदान के लिए जागरूक हो रहे हैं तथा औरों को भी जागरूक कर रहे हैं इस दौरान टीम ने मतदाताओं को मतदान जागरूकता की शपथ दिलवाई

जरूरी खबरें