Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पाटन पाटनी जिला पंचायत में सुष्मिता फर्त्याल का धुआंधार प्रचार एक तरफा जीत का किया दावा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 22, 2025

हॉट सीट पर सबकी जमी निगाहें।चंपावत जिले की सबसे चर्चित लोहाघाट की जिला पंचायत सीट पाटन पाटनी में सबकी निगाहें जमी हुई है ।इस हॉट सीट पर निर्दलीय सुष्मिता फर्त्याल का मुकाबला भाजपा समर्थित सुनीता जोशी के साथ है। सुष्मिता फर्त्याल के द्वारा पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट में डोर टू डोर धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा उनके समर्थक 24 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में सुष्मिता फर्त्याल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट में अधिक से अधिक मोहर लगाने की अपील मतदाताओं से कर रहे है।सुष्मिता फर्त्याल क्षेत्र व महिलाओं व युवाओ के विकास को लेकर मतदाताओं के बीच जा रही है। तथा काफी बेबाकी से अपनी बात जनता के सामने रख रही हैं।सुष्मिता मतदाताओं से अपील कर रही है ऐसे प्रत्याशी को चुनो जो जनता की आवाज को प्रमुखता से शासन प्रशासन के सामने उठा पाए। तो वही उनके पिता पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी दो टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से सुष्मिता के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं ।सुष्मिता का कहना है उन्हें क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं का अपार प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है ।कहा उनके द्वारा जो भी वादे जनता से किए गए हैं उन्हें वह हर हाल में पूरा करेंगे। सुष्मिता ने अपनी एक तरफ़ा जीत का दावा किया है सुष्मिता ने 24 जुलाई को होने जा रहे मतदान में उनके चुनाव चिन्ह कप प्लेट में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उनके समर्थकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। तो वहीं बिसंग क्षेत्र भी अपने गांव की बेटी के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है।

जरूरी खबरें