Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:36वीं बटालियन आईटीबीपी को 800 किलो मुर्गियों की सप्लाई

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 12, 2026

36वीं बटालियन आईटीबीपी को 800 किलो मुर्गियों की सप्लाई

जनपद में स्थानीय आजीविका सुदृढ़ करने और पशुपालकों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा पशुपालन विभाग के मध्य हुए एमओयू का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।इस समन्वित प्रयास के अंतर्गत स्थानीय पशुपालकों द्वारा लगभग 800 किलोग्राम जिंदा मुर्गियों की आपूर्ति आईटीबीपी 36वीं बटालियन, लोहाघाट को सफलतापूर्वक की गई।यह आपूर्ति रेगडू क्षेत्र के पशुपालक अजय सिंह एवं जीवंती देवी द्वारा की गई, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर मुर्गीपालन को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाते हुए इस अवसर का लाभ उठाया। इस पहल से न केवल उनके उत्पादों को सुनिश्चित खपत का माध्यम मिला, बल्कि अन्य ग्रामीण पशुपालकों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।पशुपालन विभाग द्वारा आईटीबीपी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय उत्पादों को संस्थागत बाजार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जरूरी खबरें