Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड पुलिस में तैनात एएसआई सुरेश सिंह ढेक का आकस्मिक निधन। क्षेत्र में शोक की लहर

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 7, 2025

उत्तराखंड पुलिस में तैनात एएसआई सुरेश सिंह ढेक का आकस्मिक निधन। क्षेत्र में शोक की लहरलोहाघाट के बिशुंग क्षेत्र के मेदीढेक निवासी उत्तराखंड पुलिस के एएसआई सुरेश सिंह ढेक का आकस्मिक निधन हो गया है। ढेक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। जानकारी के मुताबिक सुरेश ढेक अपने गांव मेदीढेक आए हुए थे। स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन 5 दिसंबर को उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए । जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें बरेली के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां आज रविवार तड़के 4:00 बजे के लगभग उनका निधन हो गया। ढेक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। जनप्रतिनिधियों व लोगों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। सुरेश ढेक इन दिनों जिला उधम सिंह नगर में तैनात थे।

जरूरी खबरें