Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 25, 2025

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग।

शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित।

छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रतिभा का किया प्रदर्शन।

राउमावि खूनाबोरा की छात्राओं ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य हेतु हुए चयनित।

डायट लोहाघाट में जनपदीय एनपीईपी कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।चंपावत जिले के डायट लोहाघाट में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल, कार्यक्रम समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ कमल गहतोड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी के संचालन में शानदार प्रतियोगिताएं संपन्न की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें निर्णायकों को निर्णय लेने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में दूर-दराज के विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्णायक के रूप में पंत, प्रियंका जोशी, निशा ने योगदान दिया। मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, रवीश पचौली, भूपेंद्र सिंह देव, रणजीत सिंह राणा, प्रकाश चन्द्र जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित राउमावि खूनाबोरा में कार्यरत शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को डायट प्राचार्य, कार्यक्रम समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी सहित समस्त संकाय सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर डायट कल्चरल मीट में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी ने बताया कि समस्त विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं द्वारा आगामी माह में देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा।

लोकनृत्य विधा में राउमावि खूनाबोरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

लोकनृत्य विधा में राउमावि खूनाबोरा, राउप्रावि देवीधुरा, रा.क.आ.वि टनकपुर,

रोल प्ले में राइका मऊ, राइका किमतोली, क.गां.आवा.वि. टनकपुर,

पोस्टर प्रतियोगिता में

तथा समूह चर्चा में

ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जरूरी खबरें