रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर जीआईसी रोसाल के छात्र एक वर्ष से नहीं हुआ क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण।
Laxman Singh Bisht
सुरक्षा दीवार ढहने से खतरे की जद में स्कूल भवन जिलाधिकारी ने लिया मामले का संज्ञान।अधिकारियों की बड़ी लापरवाही।
लोहाघाट।चंपावत जिले के अधिकारी अपने कार्यों के प्रति कितने जागरूक है इसका जीता जागता उदाहरण लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत जीआईसी रोसाल में देखा जा सकता है। जहां एक वर्ष पूर्व आई आपदा से विद्यालय भवन की सुरक्षा दीवारें तथा विद्यालय भवन के पीछे बनी लोक निर्माण विभाग की दीवार ढह गई थी ।विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने विभागीय कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा एक वर्ष बीत जाने के बाद भी संबंधित विभागों के द्वारा सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य नहीं किया गया है।
कहा विद्यालय भवन पूरी तरह खतरे की जद में है ।मानसून काल में छात्रों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय अधिकारियों से कई बार सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए कहा गया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई ।पांडे ने कहा विभागीय अधिकारियों का कहना है अभी तक एस्टीमेट तैयार नहीं किया गया यहा तक की दीवार के गिरे हुए पत्थर तक नहीं उठाए गए हैं। पांडे ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए है कहां संबंधित अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता तक नहीं है। पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने जिलाधिकारी चंपावत से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है कहा क्षेत्र आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है अगर विद्यालय कोई दुर्घटना छात्रों के साथ होती है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।जिले के नव आगंतुक जिलाधिकारी मनीष कुमार के संज्ञान में मामला आने पर उनके द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। जिला अधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क