रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डुगरा बोरा में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का छात्र उठा रहे हैं लुत्फ।
Laxman Singh Bisht
डुगरा बोरा में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का छात्र उठा रहे हैं लुत्फ।
लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे हुए दूरस्थ विद्यालय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगराबोरा में 27 मई से सात दिवसीय "भारतीय भाषा समर कैंप "का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा संभाषण एवं विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। 27 मई को छात्र-छात्राओं को संस्कृत वर्णमाला एवं सामान्य वार्तालाप तथा 28 मई को ए /वी उपकरणों की जानकारी,रोल प्ले, खरीदारी करना, बस स्टॉप पर वार्तालाप, सड़क यातायात नियमों की जानकारी तथा रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करने जैसे दैनिक गतिविधियों पर संस्कृत में वार्तालाप सिखाया गया।
कार्यक्रम के तीसरे दिन आज दिनांक 29 मई को संस्कृत भाषा में देशभक्ति गीतों का गायन तथा नृत्य, वाद्य यंत्रों की जानकारी तथा स्थानीय चित्रकला एवं कलाकृतियों के बारे में बताया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा भारतीय भाषा समर कैंप का भरपूर आनंद दिया जा रहा है।इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल विपिन चंद्र जोशी, सन्दर्भदाता श्रीमती निर्मला एवं शिक्षक श्याम राम टम्टा और शिक्षिका नेहा पाटनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क