Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित हुए छात्र।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 19, 2025

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित हुए छात्र।विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 46 भैया बहनों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को विद्यालय की ओर से ₹1100 व स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र दिए गए ।प्रांत स्तर पर खेलकूद ,बौद्धिक प्रतियोगिताओं तथा नशा मुक्ति संदेश अभियान में रंगोली ,निबंध तथा स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को सामाजिक कार्यकर्ता राजू गढ़कोटी द्वारा पुरस्कार किया गया ।समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि में आज जिस पद पर आसीन हूं यह सब इसी विद्यालय की देन है ।उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपना जीवन संस्कारित करने के लिए अपने माता-पिता व गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना आवश्यक है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंडे शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कहा अनुशासन हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है उनके द्वारा सभी बच्चों को अपने कीमती समय का सदुपयोग करने की सलाह दी उन्होंने कहा आगे जीवन में बहुत सी चुनौतियां हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडे ,भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा चौबे, राजू गढ़कोटी, सह विभाग प्रचारक जितेंद्र जी, विद्यालय के अध्यक्ष सतीश खर्कवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश बगोली , बंशीधर जोशी , मुन्नी कठायत ,मुकेश जोशी ,सचिन जोशी, संजय पंत, रवि पांडे ,तहसील प्रचारक तनुज जी ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नवीन कार्की उपस्थित रहे ।सभी अतिथियों के द्वारा हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी द्वारा सभी का स्वागत किया गया भैया बहनों के द्वारा सांस्कृतिक तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए ।विद्यालय में कमला नेहरू पुरस्कार प्राप्त करने वाले भैया बहनों की माताओ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कुंवर सिंह प्रथोली द्वारा सभी अतिथियों और माताओ का आभार व्यक्त करते हुए सभी भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।कार्यक्रम का संचालन शेखरानंद पाटनी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार ने विशेष सहयोग देते हुए सभी भैया बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जरूरी खबरें