Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:6 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेताओं का महाविद्यालय में रात्रि कालीन धरना शुरू।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

6 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेताओं का रात्रि कालीन धरना शुरू।

महाविद्यालय प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप

पिछले 6 दिनों से महाविद्यालय में सीटे बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर कर रहे हैं धरना प्रदर्शन।चंपावत जिले के सबसे बड़े रा0 महाविद्यालय लोहाघाट में पिछले 6 दिनों से अपनी मांगों को लेकर छात्र नेता व छात्र एबीवीपी के बैनर तले एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर है। पर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा छात्रों की मांगों की अनदेखी करने पर बुधवार को छात्र नेता भड़क और उन्होंने रात्रि कालीन धरना महाविद्यालय परिसर में शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् लोहाघाट व छात्रसंघ द्वारा महाविद्यालय में चल रही मांगो के लिए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पर उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है ।उन्होंने कहा बुधवार से उनके द्वारा रात्रि कालीन धरना शुरू कर दिया गया है छात्र नेताओं ने चेतावनी दी अगर धरने के दौरान उन्हें कुछ होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रबंधन की होगी। कहा दूर-दूर क्षेत्र से छात्र-छात्राएं यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं पर उन्हें महाविद्यालय में सीटों की कमी के चलते प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण कई छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है ।कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने कहा उनकी प्रमुख मांगेबीए मे 500 सीटो की बढ़ोत्तरी, एमए व एमएससी मे 120 सीटो की बढ़ोत्तरी की जाए। एमए मे शिक्षाशास्त्र /मनोविज्ञान /समाजशास्त्र/इतिहास मे इसी सत्र से एमए की कक्षा संचालित हो,महाविद्यालय मे अध्यापकों के पद बढ़ाया जाए, महाविद्यालय कि लाइब्रेरी में लाइब्रेरीयन की तैनाती की जाए तथा महिला छात्रावास को इसी सत्र से शुरू किया जाये! कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे मालूम हो कल भी छात्रों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कुलपति का पुतला फूंका गया था। रात्रि कालीन धरने में एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी , जिला संयोजक नीरज सगटा , छात्रसंघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक , कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी , गौरव पांडेय, करन सिंह देउपा, शुभम ढेक , मोहित अधिकारी सागर ढेक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें