Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: लोहाघाट:मांगे पूरी न होने पर छात्र नेताओं ने लोहाघाट महाविद्यालय में अनिश्चितकाल के लिए की तालाबंदी 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 4, 2024
मांगे पूरी न होने पर छात्र नेताओं ने लोहाघाट महाविद्यालय में अनिश्चितकाल के लिए की तालाबंदी लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं लंबे समय से अल्मोड़ा विश्वविद्यालय प्रबंधन व कुलपति से उनके रिजल्ट में सुधार करने की मांग कर रहे थे लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था विश्वविद्यालय के इस रवैए से तंग आकर मंगलवार को एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में छात्र संघ पदाधिकारियो ने लोहाघाट महाविद्यालय में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी कर दी है तथा रिजल्ट में सुधारना न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी है वहीं एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी ने कहा कई बार विश्वविद्यालय प्रबंधन व कुलपति से छात्र छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग की गई पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा पुजारी ने कहा अगर अभी भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की होगी वहीं छात्रों के इस कदम से महाविद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया तालाबंदी में छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ,महासचिव मनीष बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सकटा,साहिल अधिकारी ,योगेश मेहरा ,मोहन जोशी सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे

जरूरी खबरें