Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेल मंत्री ने कोली झील में किया नौकायन पर्यटन के क्षेत्र में बताया उपलब्धि।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

खेल मंत्री ने कोली झील में किया नौकायन पर्यटन के क्षेत्र में बताया उपलब्धि।

पर्यटकों से की अधिक से अधिक तादात में कोली ढेक झील आने की अपीलअपने चंपावत जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज शनिवार को लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली ढेक झील में नौकायन का लुत्फ उठाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कोली ढेक झील में मछलियों को चारा खिलाया। खेल मंत्री ने कहा लोहाघाट की बनी खूबसूरत कोली ढेक झील पर्यटन के क्षेत्र में सरकार का काफी महत्वपूर्ण कदम है ।उन्होंने कहा काफी तादात में यहां पर्यटक आते हैं। खेल मंत्री ने कहा झील में पर्यटकों की सुविधाओं की जो कमी है उसे जल्द पूरा किया जाएगा पर्यटकों को यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगी ।ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आए और क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले। उन्होंने कोली ढेक झील की खूबसूरती की सराहना करते हुए कहा यह काफी खूबसूरत झील बनी हुई है लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबाई में यह फैली है ।उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों से अपील करते हुए कहा यह एक काफी खूबसूरत झील है आप लोग यहां आकर शहर की तनाव मुक्त जिंदगी से दूर शांतिपूर्ण माहौल में बेहतर पर्यटन गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। खेल मंत्री ने कहा मेरे संपर्क में जो भी लोग आएंगे में उनसे एक बार जरूर कोली ढेक झील जाने के लिए के कहूंगी। उन्होंने कहा कोली ढेक झील चंपावत के पर्यटन का स्वर्णिम भविष्य है। इस दौरान पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, हिमेश कलखुड़िया,गिरीश कुवर, राकेश बोहरा, चंद्रशेखर बगौली , गोविंद प्रसाद,लोहित खोलिया। नौका संचालक गिरीश ढेक ,प्रकाश ढेक, विनोद ढेक सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें